प्रदेश

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने किया भिलाई, दुर्ग एवं चरौदा में 114.42 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में 114.42 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया, इसका निर्माण 56 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। (Chhattisgarh) इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है।

श्री बघेल ने नगर निगम भिलाई में 18.64 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन तथा 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग मद से 19.38 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया।

(Chhattisgarh) वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। वनमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *