प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पाए गए 9921 नए मरीज, रायपुर में भी 2821 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 9921 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1552 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 53 संक्रमितों की मौत हो गई है।

जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2821, दुर्ग से 1838, राजनांदगांव से 940, बिलासपुर से 545, महासमुंद से 468, कोरबा से 294, बालोद से 289, बेमेतरा से 276, धमतरी से 274, कबीरधाम से 267, बलौदाबाजार से 242, सरगुजा एवं कांकेर से 210-210, जशपुर से 209, रायगढ़ से 189, जांजगीर-चांपा से 155, सूरजपुर से 132, मुंगेली से 113, कोरिया से 88, बस्तर से 85, बलरामपुर से 67, गरियाबंद से 64, कोंडागांव से 58, दंतेवाड़ा से 35, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 29, सुकमा से 12, बीजापुर से 6, नारायणपुर से 5 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 86 हजार 269 हो गई है। जिसमें से 52452 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 29 हजार 408 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4416 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *