राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में पाए गए 1.15 लाख से ज्यादा नए मरीज, अब तक 630 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटा में कोरोना (Corona) के 1 लाख 15 हजार 736 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 59856 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 630 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 28 लाख 01 हजार 785 हो गई है। जिसमें से 8 लाख 43 हजार 473 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 135 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 66 हजार 177 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *