chhattisgarh: मिस्टर चंदनिया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, एन माही की एप्प पर होगी रिलीज,125 रुपये में होता है एप्प डाउनलोड
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए अब शायद ओटीटी प्लेटफॉर्म ही कारगर साबित होगा, क्योंकि सिनेमा घरों से तो टाकीज का किराया भी निकाल पाना मुश्किल है, पिछली कई फिल्मों का हश्र आपके सामने है,
(chhattisgarh) लव दीवाना और मोर जोड़ीदार जैसी फिल्मों के निर्माता मोहित साहू ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं को राहत पहुंचाने और एक ही प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी फिल्मों को लाने के उद्देश्य से एक एप्प लांच किया है, जिसमे कुछ समझौते के आधार पर फिल्मों को डाउनलोड किया जा रहा है।
मोहित साहू के इस एप्प को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, क्योंकि सिनेमाघरों से तो अब कोई उम्मीद नजर ही नही आ रही है, (chhattisgarh) इस एप्प को आप मात्र 125 रुपये में डाउनलोड करके छत्तीसगढ़ी फिल्मों का मजा ले सकते है। बता दें कि अब तक इस एप्प को आधा दर्जन फिल्में मिल चुकी है, जिसमे बन्धन प्रीत के, मिस्टर चंदनिया, द सेनेटाइजर प्रमुख हैं। सभी फिल्मों को दर्शक 15 अप्रैल से अपने मोबाईल पर देख सकेंगे।

