राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटे में कोरोना के 1.61 लाख से अधिक नए मरीजों की पुष्टि

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 61 हजार 736 नए मरीज सामने आए है। वहीं 97168 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 879 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गई है। जिसमें से 12 लाख 64 हजार 698 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 71 हजार 058 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *