प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में मिले 13576 नए मरीज, रायपुर में भी 3442 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. ॰(Corona) प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 13576 नए मरीज सामने आए है। वहीं 4436 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 132 संक्रमितों की मौत हो गई है।

जो कोरोना ॰(Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3442, दुर्ग से 1591, राजनांदगांव से 1132, बालोद से 357, बेमेतरा से 642, कबीरधाम से 452, धमतरी से 332, बलौदाबाजार से 801, महासमुंद से 246, गरियाबंद से 312, बिलासपुर से 829, रायगढ़ से 413, कोरबा से 638, जांजगीर-चांपा से 465, मुंगेली से 256, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 119, सरगुजा से 208, कोरिया से 184, सूरजपुर से 240, बलरामपुर से 129, जशपुर से 295, बस्तर से 173, कोंडागांव से 82, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 16, कांकेर से 143, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 10 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना ॰(Corona) संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार 873 हो गई है। जिसमें से 98856 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 52 हजार 986 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 5031 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *