corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20346 नए मरीजों की पहचान, अब तक 222 संक्रमितों की मौत
नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20346 नए मरीज सामने आए है। वहीं 19587 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 222 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 278 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 28 हजार 083 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में एक लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

