राष्ट्रीय

corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.84 लाख से अधिक नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 372 नए मरीज मिले है। वहीं 82339 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1027 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक  देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 38 लाख 73 हजार 825 हो गई है। जिसमें से 13 लाख 65 हजार 704 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 23 लाख 36 हजार 036 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 72 हजार 085 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *