BJP: जूनियर डॉक्टरों की जायज मांगों पर विचार कर त्वरित निर्णय ले सरकार- साय
संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा के जूनियर डॉक्टरों के पिछले दो दिन से जारी हड़ताल को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रदेश सरकार से जूनियर डॉक्टरों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित निर्णय लेने की सलाह दी हैं।
(BJP) उन्होंने कहा कि हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों की मांग हैं कि प्रदेश सरकार उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाले मास्क और पीपीई किट उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। इस्तेमाल के बाद पीपीई किट के डिस्पोजल की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से डॉक्टर भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
संक्रमित डॉक्टरों पर अवैतनिक अवकाश का दबाव सहित और भी मांगे हैं प्रदेश सरकार को जायज मांगों पर विचार कर त्वरित निर्णय लीना चाहिए और अम्बेडकर अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जो डॉक्टर लगातार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में जुटे हैं जो हमारे लिए दिन रात कोरोना से लड़ रहे हैं वे यदि हड़ताल पर है कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग फ्रंट लाइन वारियर्स को अच्छा मास्क, पीपीई किट तक मुहैय्या नहीं करा रहा हैं, डिस्पोजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं तो सहज ही समझा जा सकता हैं कि छत्तीसगढ़ की सरकार कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को ले कर कितनी लापरवाह हैं।
स्वास्थ्य विभाग को अपने फ्रंट लाइन वारियर्स तक कि सुरक्षा की कोई फिक्र नहीं हैं। प्रदेश सरकार कितनी असंवेदनशील हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले और इस संकट की घड़ी में भगवान का रूप डॉक्टरों को अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर जाना पड़ता हैं और दो दिन बाद भी कोई सार्थक पहल कोई सकारात्मक निर्णय सरकार नहीं कर पाती हैं।

