Chhattisgarh: भाजपा अपने दूसरे चरण 22 जनवरी को फिर देगी राज्यव्यापी धरना, किसानों का मुद्दा होगा अहम
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) राज्य में किसानों की बदहाली और धान खरीदी में हो रही अनियमितता को लेकर भाजपा एक बार फिर धरना देगी। साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव भी करेगी। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी।
22 जनवरी को होने वाले इस धरना प्रदर्शन को राज्य (Chhattisgarh) स्तरीय करने के साथ साथ जिले वार करने की अपील की गई। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को बेचे गये धान का आज तक धान का भुगतान नही हुआ है।
(Chhattisgarh) उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सूची जारी करे की कितने किसानों ने धान बेचा है और उनमे कांग्रेसी कितने है और भाजपाई कितने है, पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि धान खरीदी में पारदर्शिता को लेकर सरकार चुप है। पूर्व मंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था पर भी आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश में कानून की धज्जी उड़ रही है, आए दिन अज्ञात शव मिल रहे है।

