corona: देश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 96563 नए मरीज, अब तक 445 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 96563 नए मरीज पाए गए है। वहीं 50095 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 445 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 26 लाख 84 हजार 484 हो गई है। जिसमें से 7 लाख 84 हजार से ज्यादा एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार 054 मरीजों ने कोरोना (corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 577 मरीजों की मौत हो चुकी है।

