corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार नए मरीजों की पहचान
नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 21 नए मरीज मिले है। वहीं 21131 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 279 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख हो गई है। जिसमें से 2 लाख 77 हजार एक्टिव मामला है।
वहीं 97 लाख 82 हजार लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 47 हजार 901 लोगों की मौत हो गई है।

