राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19556 नए मरीजों की पहचान

नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19556 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 30376 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 301 लोगों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 75 हजार 116 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 92 हजार 518 एक्टिव मामला है।

वहीं 96 लाख 36 हजार 487 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 46 हजार 111 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *