Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1380 नए मरीज, पढो पूरा खबर
संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1380 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1399 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 7 लोगों की जान चली गई है।
मंगलवार को कोरोना (corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 178, बिलासपुर से 128, रायगढ़ से 120, दुर्ग से 119, जांजगीर-चांपा से 91, राजनांदगांव से 76, कोरबा से 75, सरगुजा से 73, धमतरी एवं सूरजपुर से 68-68, बलौदाबाजार से 58, महासमुंद से 55, बालोद से 54, बलरामपुर से 35, कोरिया से 32, जशपुर से 23, कबीरधाम से 22, कोंडागांव से 19, बेमेतरा से 17 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि (corona) प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 69 हजार 857 हो गई है। जिसमें से 15879 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 50 हजार 766 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3212 लोगों की मौत हो चुकी है।

