Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 81468 नए मरीज, अब तक 469 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 81466 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 50356 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 469 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 23 लाख 02 हजार 110 हो गई है। जिसमें से 6 लाख 14 हजार 696 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 15 लाख 22 हजार 884 (Corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 63 हजार 428 लोगों की मौत हो चुकी है।

