Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 2668 नए मरीज, अब तक 22 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2668 नए मरीज पाए गए है। वहीं 570 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 22 संक्रमितों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 988, रायपुर से 689, राजनांदगांव से 178, बिलासपुर से 113, बेमेतरा से 97, सरगुजा से 77, महासमुंद से 70, बालोद से 55, कोरबा से 50, बलौदाबाजार से 45, जशपुर से 44, धमतरी से 42, कोरिया से 39, सूरजपुर से 33, जांजगीर-चांपा से 25, कांकेर से 22, गरियाबंद से 20, रायगढ़ से 17, कबीरधाम से 16, बस्तर से 12, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8, मुंगेली एवं बीजापुर से 6-6, सुकमा से 4, दंतेवाड़ा से 3, नारायणपुर से 2, कोंडागांव एवं बलरामपुर से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 34 हजार 778 हो गई है। जिसमें से 15307 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 15 हजार 423 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4048 मरीजों की मौत हो चुकी है।

