प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए मरीज

संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1423 नए मामले सामने आए है। वहीं 1572 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 15 लोगों की जान चली गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 135, दुर्ग से 128, जांजगीर-चांपा से 113, कोरबा से 104, रायगढ़ से 102, राजनांदगांव से 99, बिलासपुर से 92, बालोद से 85, कांकेर से 72, महासमुंद से 61, धमतरी से 52, बलौदाबाजार एवं सरगुजा से 42-42, बेमेतरा से 41, कोंडागांव एवं सूरजपुर से 37-37, कोरिया से 27 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 लाख 48 हजार 232 हो गया है। जिसमें से 19 हजार 589 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 25 हजार 633 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3010 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *