प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए 714 नए केस, अब तक 11 लोगों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में रविवार को कोरोना (corona) के 714 नए मरीज सामने आए है। वहीं 827 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 11 संक्रमितों की मौत हो गई है।

प्रदेश में आज कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 161, दुर्ग से 90, सरगुजा से 56, राजनांदगांव से 52, बिलासपुर से 46, जांजगीर-चांपा से 36, कोरिया एवं बालोद से 30-30, बलौदाबाजार से 26, रायगढ़ एवं महासमुंद से 25-25, धमतरी से 21, गरियाबंद से 20, जशपुर से 19, कबीरधाम से 17, सूरजपुर से 16, कोरबा से 12 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 82 हजार 368 हो गया है। जिसमें से 9989 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 68 हजार 988 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3400 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *