Chhattisgarh: अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल मनोनीत
संझा बिहनिया रायपुर …. (Chhattisgarh) अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल को मनोनीत किया गया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की कोर कमेटी की बैठक रविवार को राजधानी के पार्टी कार्यालय में हुई।
इसमें (Chhattisgarh) अजीत जोगी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों में चर्चा की गई। अनामिका पाल के नाम पर सर्वसम्मति होने पर उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी भी उपस्थित रहीं।
पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी विधायक धर्मजीत सिंह, (Chhattisgarh) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कोर कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी को प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर सार्वजनिक किया।

