Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1229 नए मरीज
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 1229 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 716 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटा में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 143, बिलासपुर से 117, कोरबा से 86, राजनांदगांव से 83, दुर्ग से 82, बलौदाबाजार से 81, बालोद से 74, रायगढ़ से 73, सरगुजा से 67, जांजगीर-चांपा से 57, कोरिया से 43, सूरजपुर से 42, धमतरी से 39, महासमुंद से 29, गरियाबंद एवं बेमेतरा से 26-26, कवर्धा से 23, कांकेर से 21, मुंगेली से 16, बस्तर से 15, जशपुर एवं कोंडागांव से 11-11 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि राज्य में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 46 हजार 809 हो गया है। जिसमें से 20 हजार 48 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 23 हजार 772 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 2989 लोगों की जान चली गई है।

