कला जगत

Chhollywood: पिता की रुचि बेटी में हुई समाहित, गायिकी में बनाना चाहती है कैरियर, कवर्धा की शैल वर्मा के गाए गीत आ रहे है पसंद

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhollywood) कहते हैं न कि पुत के पाँव पालने में ही नजर आ जाते हैं, इस बात को सिद्ध कर दिखाया है कुमारी शैल वर्मा ने, शैल कवर्धा की रहने वाली है और गायिकी में अपना कैरियर बनाना चाहती है

बता दें कि शैल के माता पिता भी कलाकार है, अभी पिता दानीराम जिन गीतों को लिखते है शैल उन्ही गीतों में अपने स्वर देती है। (Chhollywood) शैल की मम्मी भी अभिनेत्री हैं उन्होंने अभी प्रेम शक्ति नामक फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम किया है

शैल वर्मा अभी कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है और पढाई के साथ साथ वह गायिकी में भी दक्ष होती जा रही है। (Chhollywood) अभी शैल के गाए पंथी भजन को रिलीज किया जायेगा, अभी तक शैल ने तीन गानों में स्वर दिया है जो काफी पसंद किये जा रहे है

शैल ने अपनी गायिकी में रुचि के लिए मम्मी पापा को आधार बताया और कहा कि एवीएम स्टूडियो के संस्थापक संतोष कुर्रे जी नयी नयी प्रतिभाओ को मौका दे रहे है जो काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *