राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1. 96 लाख नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 96 हजार 427 नए मरीज पाए गए है, वहीं 3 लाख 26 हजार 850 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3511 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 हो गई है। जिसमें से 25 लाख 86 हजार 782 एक्टिव मामला है।

(Corona) वहीं 2 करोड़ 40 लाख 54 हजार 861 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 7 हजार 231 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *