राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.57 लाख से ज्यादा नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3.57 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 20 हजार 289 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3449 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 57 हजार 229 हो गई है। इसे मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 हो गया है। जिसमें से 34 लाख 47 हजार 133 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 22 हजार 408 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *