Corona: छत्तीसगढ़ में आज मिले 15274 नए मरीज, 266 संक्रमितों ने गंवाई जान
संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना (Corona) के 15274 नए मरीज मिले है। वहीं 14376 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 266 संक्रमितों की जान चली गई है।
आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले हे, उसमें जांजगीर-चांपा से 1251, कोरबा से 1223, रायगढ़ से 1182, बिलासपुर से 1014, रायपुर से 1102, दुर्ग से 931, बलौदाबाजार से 747, महासमुंद से 702, मुंगेली से 622, जशपुर से 609, राजनांदगांव से 583, कोरिया से 579, कांकेर से 520, सूरजपुर से 516, सरगुजा से 509, धमतरी से 450, बालोद से 442, कबीरधाम से 435, बलरामपुर से 369, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 313, बेमेतरा से 303, गरियाबंद से 303, कोंडागांव से 221, बस्तर से 172, दंतेवाड़ा से 71, बीजापुर से 44, नारायणपुर से 32, सुकमा से 26 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 7 लाख 71 हजार 701 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 20 हजार 977 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 41 हजार 449 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 9275 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

