राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 4.12 लाख के पार नए केस, पढ़िए

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 262 नए मरीज सामने आए है। वहीं 3 लाख 29 हजार 113 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3980 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकडा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 410 हो गई है। जिसमें से 35 लाख 66 हजार 398 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 72 लाख 80 हजार 844 संक्रमितों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 30 हजार 168 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *