प्रदेश

नए वर्ष में बॉलीवुड का होगा छत्तीसगढ़ में रोल, कैमरा , एक्शन , एक्टर सुनील शेट्टी और निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला के साथ पहुंचे रायपुर

SANJHA BIHANIYA…राज्य में फिल्म पॉलिसी बनने के बाद बाहर के फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप अब राज्य में बॉलीवुड की धमक साफ देखी जा सकती है, पिछले साल दो-तीन वेब सीरीज की शूटिंग छत्तीसगढ़ में की जा चुकी है, साथ ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला रायपुर पहुंचे , यहां उन्होंने राज्य योजना आयोग के प्रमुख गौरव द्विवेदी से मुलाकात की और शूटिंग स्थलों की जानकारी एकत्र की

उसके बाद वे कान्हा चले गए और जल्दी लौटकर रायपुर में शूट करेंगे , बता दे कि शब्बीर बॉक्सवाला ने शेरशाह और मिशन इस्तांबुल का निर्माण किया है , इसके अलावा इसी वर्ष वेब सीरीज जहानाबाद की शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में होगी, जिसे राजीव भरनवाल बनाएंगे इसके निर्देशक व प्रेजेंटर सुधीर मिश्रा होंगे , साथ ही शादी में जरूर आना जैसी फिल्म का निर्माण करने वाली रतना सिन्हा भी अपनी रोमांटिक फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू करने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *