प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार विजय मिश्रा के हास्य व्यंग्य स्तंभ को  सराहा, झंगलू- मंगलू पुस्तक प्रकाशन के लिए दो लाख का प्रोत्साहन

SANJHA BIHANIYA…दैनिक अग्रदूत के नियमित स्तम्भ झंगलू- मंगलू को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के लिए मुख्यमंत्री ने दो लाख रुपये योगदान की घोषणा की । आज नववर्ष के प्रथम दिवस प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  कहा कि राजधानी के प्रमुख सांध्य दैनिक अग्रदूत में छत्तीसगढ़ी में प्रकाशित यह स्तंभ इसके पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार विजय मिश्रा के हास्य व्यंग्य स्तंभ को  सराहा, झंगलू- मंगलू पुस्तक प्रकाशन के लिए दो लाख का प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार विजय मिश्रा के हास्य व्यंग्य स्तंभ को  सराहा, झंगलू- मंगलू पुस्तक प्रकाशन के लिए दो लाख का प्रोत्साहन

उन्होंने स्तंभ लेखक पत्रकार विजय मिश्रा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खबर लेखन से अलग इस तरह का चुटीला व्यंग्य रचित करना सराहनीय है । उन्होंने इसके लिए पत्रकार विजय मिश्रा को बधाई देते हुए इसे किताब रूप में प्रकाशित करने के लिए  दो लाख रुपए योगदान की घोषणा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *