Corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले 16488 नए मरीज, अब तक 12771 मरीज हुए डिस्चार्ज
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16488 नए मरीज सामने आए है। वहीं 12771 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 113 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 579 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 59 हजार 590 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 07 लाख 63 हजार 451 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 938 मरीजों की मौत हो चुकी है।

