Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14098 नए मरीज, रायपुर में भी 3797 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 14098 नए मरीज पाए गए है। वहीं 4668 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 97 मरीजों की मौत हो गई है।
प्रदेश में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3797, दुर्ग से 2272, राजनांदगांव से 978, बिलासपुर से 895, बलौदाबाजार से 717, कबीरधाम से 538, महासमुंद से 533, जांजगीर-चांपा से 493, रायगढ़ से 480, कोरबा से 429, बालोद से 385, धमतरी से 384, बेमेतरा से 381, जशपुर से 250, सूरजपुर से 235, कांकेर से 229, मुंगेली से 198, सरगुजा से 194, गरियाबंद से 193, बस्तर से 149, कोरिया से 138, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 78, बलरामपुर से 68, कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा से 28-28, सुकमा से 14, बीजापुर से 10 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 4 लाख 32 हजार 776 हो गई है। जिसमें से 85860 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 42 हजार 139 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4777 संक्रमितों की जान चली गई है।

