संजय महानंद ने किया भावुक पोस्ट निशांत की पुण्यतिथि को लेकर, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर थे निशांत
संझा बिहनिया…आज छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने डांस डायरेक्टर भाई निशांत उपाध्याय की पुण्यतिथि है, जिसे लेकर पूरे इंडस्ट्री में दुख है, सभी ने अपने अपने संदेश के माध्यम से निशांत उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाले हास्य व चरित्र अभिनेता संजय महानंद ने एक भावुक पोस्ट करके सभी की आंखों में आंसू ला दिए, निशांत उपाध्याय का सभी से और सभी का निशांत उपाध्याय से लगाव था, गानों को निर्देशित करते समय वह डायरेक्टर और टेक्नीशियन और सभी कलाकारों से ऐसे घुल मिल जाते थे कि मानो कभी बिछड़ेंगे ही नहीं, जब निशांत ने दुनिया को अलविदा कहा तो छत्तीसगढ़ी सिनेमा का ऐसा कोई शख्स नहीं था जिसे तकलीफ नहीं हुई होगी, दुख नहीं हुआ होगा, उसकी आंखों में आंसू नहीं आए होंगे… भगवान तुम्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे निशांत


