12 अगस्त से सिनेमाघरों में मचेगी धूम, बॉबी खान की फिल्म की होर्डिंग ने ही मचा दिया है धमाल
SANJHA BIHANIYA…12 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” को लेकर चर्चा अभी से शुरु हो गई है , राजधानी रायपुर के अलग-अलग स्थानों पर लगी विशालकाय हार्डिंग देखकर लोगों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है , एबी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और गीत संगीत दिया है राजेश नायक ने , यह फिल्म आगामी 12 अगस्त को राजधानी के श्याम सिनेमाघर के साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है,
बता दें कि इसके पूर्व बॉबी खान ने सोनचिरैया और पाईजन जैसी फिल्मों का निर्माण किया है साथ ही वे अभी एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माण में जुटे हुए हैं,

हमेशा से बड़े कैनवास की फिल्म बनाने में माहिर बॉबी खान ने बताया कि “मोर मया ला राखे रहिबे” की जब योजना बनाई जा रही थी तब एक देसी कहानी की तलाश थी जो राजेश नायक के पास जाकर खत्म हुई, उनकी कहानी बेहद पसंद आई और निर्णय लिया गया कि इसे 2 भाषाओं में बनाई जाएगी ,
दरअसल एक भाषा में भोजपुरी का चयन हुआ तो इस लिहाज से अभिनेत्री वहीं से लेना फाइनल हुआ, फिल्म के निर्माण में भी बहुत सी दिक्कतें पेश आई खासकर नोटबंदी और कोरोना काल इस फिल्म के लिए देरी का सबब बनी लेकिन देर आए दुरुस्त आए , आज जब यह फिल्म बनकर तैयार है तब इसके प्रमोशन ने सबको एक किनारे कर दिया है।

