प्रदेश

corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले 471 नए केस, अब तक 5 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 471 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1061 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 लोगों की जान चली गई है।

प्रदेश में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 86, दुर्ग से 59, राजनांदगांव से 35, सरगुजा से 30, बिलासपुर से 29, बलौदाबाजार से 28, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ से 24-24, सूरजपुर से 21, कोरबा एवं महासमुंद से 20-20, बालोद से 16, कोरिया से 15, धमतरी से 11 मरीज हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 93 हजार 972 हो गई है। जिसमें से 5995 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 84 हजार 412 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3565 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *