chhattisgarh : भरथरी गायन में अभिनय के साथ पहली बार नजर आएंगी किरण शर्मा, 30 मई को रिलीज होगा गाना
संझा बिहनिया रायपुर…(chhattisgarh ) छत्तीसगढ़ की जानी मानी भरथरी गायिका रेखा जलक्षत्रीय की शिष्या किरण शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है इस भरथरी गीत के बैराग प्रसंग को , इस गीत की खासबात यह है कि इसमें किरण शर्मा ने गायन के साथ साथ अभिनय भी किया है,
बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ (chhattisgarh ) में एक ही भरथरी गायिका है रेखा जलक्षत्रीय जो गायन के साथ साथ अभिनय करके भरथरी के प्रसंगों को प्रस्तुत करती है, अब उनकी शिष्या किरण ने भी यह कर दिखाया है, किरण ने बताया कि उन्होंने पहली बार भरथरी के बैराग प्रसंग को अभिनय के साथ गाने की कोशिश की है, उन्हें उम्मीद है कि उनका यह प्रयास दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा,
बता दें कि किरण शर्मा का नाम आज के उन कलाकारों में शुमार है जो स्वयं गीत लिखने और उनके कम्पोजिशन के साथ सुमधुर स्वर मे भी माहिर हैं, (chhattisgarh) किरण शर्मा के स्वर से सजा यह भरथरी वीडियो सॉन्ग 30 मई को क्रिएटिव विजन के यु टयूब चैनल पर रिलीज होगा, इस गीत मे संगीत दिया है विवेक नीलेश शर्मा ने, गीत का छयांकन और संपादन का कार्य किया है राजू देवदास और बंटी गणवीर ने।

