सनिमा

अच्छी खबर….. दंतेवाड़ा में खुला सिनेमाघर, प्रशासन की पहल से ऑडिटोरियम को सिनेमाघर में किया गया तब्दील

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है अब दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ जिले में भी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर प्रारंभ हो गया है, जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने किया, जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में सिनेमाई मनोरंजन की व्यवस्था नहीं थी जिसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार ने ऑडिटोरियम को सिनेमा संचालन के लिए लीज पर उपलब्ध कराया है

24 साल पहले यहां वीडियो थिएटर हुआ करता था, लेकिन मल्टीप्लेक्स संस्कृति ने इसे बंद होने पर मजबूर कर दिया, आज इतने वर्षों बाद सिनेमाघर खुलने से दंतेवाड़ा के लोगों में खुशी है, उद्घाटन के बाद अतिथियों ने हॉल में बैठकर फिल्म का आनंद उठाया और यहां के पिक्चर क्वालिटी और साउंड की तारीफ की, सबसे खास बात यह है कि यहां कलेक्टर के आदेश पर 17 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *