सनिमा

उम्दा कलाकारों से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म, 14 अक्टूबर को होगी रिलीज, सोचत सोचत प्यार होगे

SANJHA BIHANIYA…यह नाम है उस छत्तीसगढ़ी फिल्म का जो 14 अक्टूबर को राजधानी के श्याम सिनेमाघर में रिलीज होगी, इस फिल्म के निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल हैं, जो अभी छत्तीसगढ़ी बोली में रामायण का निर्माण भी कर रहे हैं, सोचत सोचत प्यार होगे में श्रेयांश बहादुर, पूनम साहू, आजम खान, नीरज उईके, पुष्पेंद्र सिंह, सुभाषिनी जॉर्ज समेत छत्तीसगढ़ के कई कलाकारों ने अभिनय किया है, इस फिल्म के गीत बहुत अच्छे हैं जिन्हें शब्दों और संगीत से स्वयं जसबीर कोमल ने सजाया है,

इस फिल्म में शराब जैसे विषय पर सामाजिक संदेश देता हुआ एक गीत है जिसे अभी से पसंद किया जाने लगा है, जसबीर ने इसके पूर्व छत्तीसगढ़ी फिल्म पहुना का भी निर्माण किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है इसके अलावा उन्होंने एक पंजाबी फिल्म भी बनाई है, अभी वह रामायण और दो छत्तीसगढ़ी फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं, सोचत सोचत प्यार होगे को लेकर जसबीर कोमल ने बताया कि अभी इसे सिर्फ श्याम सिनेमा में प्रदर्शित किया जा रहा है जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी रिलीज किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *