आखिर क्यों इतनी चर्चा में है छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव में जीरो शहर में हीरो, फिल्म का प्रचार प्रसार बना आकर्षण का केंद्र
SANJHA BIHANIYA….. कल रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव में जीरो शहर में हीरो फिल्म चर्चा का विषय बनती जा रही है, लगातार फिल्म का प्रचार सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर देखा जा रहा है, फिल्म को लेकर अभिनेता व निर्माता मनोज राजपूत ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, क्योंकि यह फिल्म उनके अपने ही जीवन पर आधारित है और इसमें उन्होंने खुद अभिनय किया है

पहली बार अभिनय जैसे क्षेत्र में आने के कारण मनोज राजपूत को अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है, फिल्म की मेकिंग की बात करें तो यह फिल्म आधुनिक तकनीक से लैस है, फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है,
फिल्म के निर्देशक जाने-माने निर्देशक उत्तम तिवारी हैं जिनकी फिल्मों को छत्तीसगढ़ के दर्शकों ने काफी पसंद किया है, इस फिल्म में संजय महानंद, प्रदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह जैसे उम्दा कलाकारों ने अभिनय किया है,
फिल्म के पोस्टर जगह-जगह चस्पा किये जा रहे हैं, वहीं ट्रेन और बसों में भी फिल्म के पोस्टर दिख रहे हैं, राजधानी रायपुर में इस फिल्म को लेकर आम दर्शकों में भी खासा उत्साह है,
कल से यह फिल्म सिनेमाघर में होगी, फिल्म से जुड़े टीम के सदस्यों ने सभी से इस फिल्म को माया और दुलार देने की अपील की गई है

