गांव के जीरो को देखने सिनेमा घरों में उमड रही भीड़, एक झलक पाने सिनेमा प्रेमी अनियंत्रित
sanjha bihaniya…… आज रिलीज हुई बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो के जीरो को देखने राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमा घर में भीड़ उमड पड़ी। मौका था इस फिल्म के प्रीमियम का। सुबह 9:00 बजे का शो बतौर प्रीमियर रखा गया जिसमें फिल्म के कलाकारों के अलावा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

फिल्म के हीरो मनोज राजपूत जब सिनेमा घर में प्रवेश करने लगे तो उनकी एक झलक पाने सिनेमा प्रेमी अनियंत्रित नजर आने लगे। अभिनेता और अभिनेत्री गुलाब की माला पहने सिनेमाघर में दाखिल हुए तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो कई कारणों से चर्चा में थी। इसकी जबरदस्त पब्लिसिटी, कट आउट और पोस्टर्स लोगों के दिलों दिमाग में घर कर गए थे, इसीलिए इस फिल्म को देखने दर्शक स्वतः सिनेमा घर पहुंच रहे हैं।
प्रीमियर के बाद लोगों ने कहा की फिल्म की कहानी जबरदस्त है, संवाद दिल को छूते हैं और जोरदार एक्शन है साथ में बैकग्राउंड म्यूजिक भी कान फोडू नहीं है।
कुल मिलाकर फिल्म बेहतर मजा देने वाली फिल्म है। फिल्मों में पहली बार अभिनय कर रहे अभिनेता मनोज राजपूत की एक्टिंग भी लोगों को पसंद आई। अभिनेत्री ने भी अपने अभिनय के साथ पूरा न्याय किया है।

