अगस्त की शुरुआत होगी लगन से, 2 तारीख को रिलीज होगी यह फिल्म
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन अगस्त माह के शुरू की 2 तारीख को प्रदर्शित हो रही है जिसे लेकर फिल्म के कलाकारों और तमाम सदस्यों में उत्साह का माहौल है। फिल्म के पोस्टर के साथ कलाकारों के पोस्टर लगाने के लिए होड़ सी मची हुई है। इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार दुर्ग जिले से हैं, फिल्म के अभिनेता व नायक राज रावते भी दुर्ग जिले से हैं उनके साथ को आर्टिस्ट योगिता मढरिया भी दुर्ग जिले से है।

इस फिल्म में एक और अभिनेत्री का जलवा दर्शकों को देखने को मिलेगा जिनका नाम है रश्मि देवांगन, रश्मि के बारे में बताते हैं कि वह पत्रकार बनने आई थी लेकिन बन गई आर्टिस्ट। तीनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री इस फिल्म में दर्शकों को रोमांचित करेगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है, साथ में कर्णप्रिय गीत संगीत भी है। इस फिल्म की खासियत इसका एक्शन दृश्य भी है जो अब तक की फिल्मों से ज्यादा लंबा है लंबे समय तक एक्शन दृश्य फिल्माना अपने आप में एक चुनौती होती है जिसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में निर्देशन की कमान धज्जू और नरेश बोगाजी ने संभाली है। फिल्म के गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर देखे जा रहे हैं। इस फिल्म के एक गीत के व्यू मिलियन पार कर चुके हैं, जिसके कारण फिल्म के कलाकारों का उत्साह और दोगुना हो गया है। सभी अपने-अपने स्तर पर इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं ताकि फिल्म की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

