“पिचका ले ले वो” छत्तीसगढ़ी होली गीत, कल सुबह 7:00 बजे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज
SANJHA BIHANIYA…. सुपरस्टार करन खान और बिंदास बहुरानी वंदना साहू अभिनीत होली गीत “पिचका ले ले वो” कल सुबह 7:00 बजे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। गीत के बोल यही है जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। गीत का निर्माण एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने किया है, उन्होंने स्वयं भी इस गीत में अभिनय किया है।
गीत कुछ इस प्रकार है…पिचका ले ले वो दिनेश के दुकान म और वह दुकानदार का रोल दिनेश साहू ने ही किया है। इस गीत की रचना रज्जू रईपुरिया ने की है और इसे स्वर से सजाया है अमन बघेल ने। इस गीत में बेबी कुक्कू देवांगन और पूजा देवांगन के साथ ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।
एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर कल सुबह 7:00 बजे इस गीत को रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर इस गीत में काम करने वाले कलाकारों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
गीत को कोरियोग्राफ सतीश साव ने किया है। बता दें कि इस गीत की पूरी शूटिंग सोनडोंगरी गांव में की गई है जहां स्पेशली इस गीत के लिए होली के सामानों की दुकान लगाई गई थी। इस गीत की शूटिंग में गांव वालों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

