ढेर सारी फिल्मों में चरित्र अभिनेता का किरदार निभाने वाले टेशू डोंगरे का निधन, कला जगत में शोक की लहर
SANJHA BIHANIYA…. ढेर सारी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, नाटकों और गीतों में चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाने वाले कलाकार टेशु डोंगरे अब हमारे बीच नहीं रहे, उनके निधन की खबर से संपूर्ण कला जगत में शोक की लहर व्याप्त है। टेशू डोंगरे ने ढेर सारे नाटक, गीत और शॉर्ट फिल्मों समेत बड़ी फिल्मों में भी अभिनय किया है। टेशू डोंगरे ने जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की फिल्म में भी चरित्र अभिनेता का रोल प्ले किया था। बीती रात उन्हें अचानक स्वास्थ्य में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया डॉक्टर ने उनकी जांच कर सीरियस होने की बात कही और आज सुबह वह खबर आ गई इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

टेशू डोंगरे इस उम्र में भी कला और अभिनय के प्रति इतने समर्पित थे कि दूर-दूर तक छोटा सा रोल करने पहुंच जाया करते थे। उनके निधन की खबर से समूचे कला जगत में अशोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही निर्माता निर्देशक संतोष जैन, मनोज वर्मा, सतीश जैन, राज वर्मा, डा. अजय सहाय, देवेन्द्र पाण्डेय, उपासना वैष्णव, अनुमोद राजवैद्य, नितेश लहरी, प्रभाकर बर्मन, निर्माता अभिनेता दिनेश साहू, डोमार सिंह ठाकुर, जेएम दास समेत अन्य कलाकारों एवं निर्माता निर्देशकों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डोंगरे जी के घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2:00 उनके पार्थिव शरीर को मारवाड़ी शमशान घाट में ले जाया जाएगा जहां उनकी अंत्येष्टि का कार्यक्रम संपन्न होगा।

