Coming soon.”बरसत हे टिप टिप पानी”, सावन स्पेशल है यह गीत
SANJHA BIHANIYA…एमडी एंटरटेनमेंट पर रिलीज होने वाले गीत का शीर्षक है “बरसत हे टिप टिप पानी” इस गीत में निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू के साथ नवोदित अभिनेत्री तृष्णा साहू नजर आएंगी, इस गीत की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग लगातार 10 घंटे बारिश में भीगते हुए इन कलाकारों ने की है,
मोतीपुर के फार्म हाउस में शूट हुए इस गीत को कोरियोग्राफ किया है राम यादव ने, गीत का प्रोडक्शन वर्क अभिषेक मूवीस द्वारा किया गया है,
तृष्णा साहू अपने पहले गीत को लेकर काफी उत्साहित हैं, तृष्णा साहू ने इस गीत को लेकर अभिनेता दिनेश साहू और अमरनाथ पाठक को धन्यवाद दिया है, तृष्णा ने कहा कि यह उनका पहला गीत है और इस गीत की शूटिंग करते समय थोड़ा भी असहज महसूस नहीं हुआ, उन्होंने दिनेश साहू के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की,
इस गीत का पोस्टर काफी आकर्षक बनाया गया है जिसे देखकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है, बता दें कि यह गीत बहुत जल्द एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

