Chhollywood: प्रणव झा की नई फिल्म का नाम है डार्लिंग प्यार झुकता नहीं, कॉमेडी करते नजर आएंगे प्रदीप शर्मा
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhollywood) जाने माने फिल्म निर्देशक प्रणव झा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में शूट सम्पन्न हुआ, प्रणव ने अभी तक छत्तीसगढ़ में हिट फिल्में दी है,उनकी बी ए फर्स्ट ईअर, सेकंड ईअर और बेनाम बादशाह चर्चित फिल्में है।
इस बार प्रणव बड़े स्तर पर फिल्म की तैयारी में है, (Chhollywood) उन्होंने डीओपी तोरण राजपूत को बनाया है जिनके नाम का सिक्का छालीवुड में चलता है और वे कॉमेडी में प्रदीप शर्मा को प्रस्तुत करने वाले है।
बता दें कि (Chhollywood) प्रणव की इस फिल्म का गाना जो कलिंगा में शूट हुआ, उसे कोरियोग्राफ किया है चंदन दीप ने। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुपर स्टार मन कुरैशी और अनिकृति चौहान नजर आएंगे।

