मां बमलेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ पहुंची बॉबी खान की टीम, हुआ पोस्टर विमोचन और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी
sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित मेगा बजट की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” की टीम मां बमलेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ पहुंची, यहां एक बड़े पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही स्थानीय पत्रकारों से बॉबी खान एवं उनकी टीम रूबरू हुई, डोंगरगढ़ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि डोंगरगढ़ से उनका खास लगाव है, आगामी फिल्म के कुछ दृश्य वे यहां भी शूट करेंगे,

फिल्म के बारे में बॉबी खान ने बताया कि यह फिल्म एक पारिवारिक म्यूजिकल फिल्म है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, डोंगरगढ़ में बॉबी खान के साथ उनकी टीम के सदस्यों में राजेश नायक ,सलीम खान, सूरज साहू, ललित उपाध्याय, रिंकू साहू समेत अनेक लोग शामिल हुए, बता दें कि यह छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” आगामी 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है।

