बाल बाल बचे निर्देशक जसबीर कोमल, कहा महादेव की कृपा है, मोर महादेव ने बचा लिया
SANJHA BIHANIYA…मोर महादेव की शूटिंग से लौट रहे निर्देशक जसबीर कोमल की कार का एक्सीडेंट हो गया, इस दुर्घटना में जसबीर कोमल को मामूली चोटें आई, उनके साथ गाड़ी में रहे इकबाल खान को भी चोटे आई हैं, जसबीर ने बताया कि उनकी गाड़ी सामने आ रही एक बाइक सवार की गलती से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी पलट गई और उन्हें और इकबाल भाई को बड़ी मुश्किल से निकाला गया, मोर महादेव की कृपा से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, दोनों सुरक्षित हैं, कोमल ने कहा ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन जब तक मोर महादेव और रामायण पूर्ण नहीं हो जाती तब तक मुझे कुछ नहीं होगा। अभिनेता दिनेश साहू ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

