सनिमा

राजा चंद्रसेन बने हैं नवल दास मानिकपुरी, सहाय फिल्म सिटी स्टूडियो में हुई शूटिंग

SANJHA BIHANIYA…डीसी फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा की और महादेव की शूटिंग इन दिनों अजय सहाय जी फिल्म सिटी स्टूडियो में की जा रही है, विगत दिनों इसी क्रम में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर के राजा चंद्रसेन का प्रसंग शूट किया गया, जिसे निभा रहे हैं प्रसिद्ध कबीर भजन गायक नवल दास मानिकपुरी।

मोर महादेव के कार्यकारी निदेशक निदेशक लहरी ने बताया की लोकेशन की उपलब्धता के अनुसार सीन शूट किए जा रहे हैं, अभी महलों के अंदर का दृश्य फिल्माया जा रहा है, बता दें कि मोर महादेव के निर्माता श्रवण राठौर हैं और कोऑर्डिनेटर व प्रोडक्शन का जिम्मा जसबीर कोमल पर है, निर्देशन में अखिलेश वर्मा भी मदद कर रहे हैं, शूटिंग का लेखा-जोखा वर्षा बर्मन देख रही है और कलाकारों को जानकारी देने का कार्य कुसुम प्रजापति व पवन निषाद को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *