दो भाइयों के बीच तकरार फिर प्यार, पारिवारिक संगीतमय फिल्म “मया होगे रे”
SANJHA BIHANIYA…आगामी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता प्रकाश अवस्थी स्टाररर छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया होगे रे” रुपहले पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, इस फिल्म से नवोदित अभिनेता भूपेश चौहान भी डेब्यू कर रहे हैं, इन दोनों अभिनेताओं के साथ अपने जोरदार अभिनय का प्रदर्शन सोनाली सहारे भी करने वाली हैं, दो भाइयों के प्यार और तकरार के बीच पारिवारिक ड्रामे का मसाला लिये इस फिल्म में शानदार गीत संगीत का समावेश है,
मया होगे रे के निर्माता सुभाष बंसल और हेमंत जैन है, निर्देशक शेखर चौहान और कार्यकारी निदेशक नितेश लहरी हैं। बता दें कि इस फिल्म में ढेर सारे कलाकारों की टीम है जिनमें विजय मिश्रा “अमित”, सलीम अंसारी, उपासना वैष्णव, योगेश अग्रवाल, संगीता निषाद, जॉनसन अरुण, लता राही समेत कई नाम है,

लंबे समय बाद प्रकाश अवस्थी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में भी उनका कसा हुआ अभिनय और एक्शन से लबरेज दृश्य दर्शकों को आकर्षित करने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनके कोआर्टिस्ट सोनाली और भूपेश ने बहुत मेहनत की है और दोनों की जोड़ी भी लाजवाब है,
फिल्म के निर्देशक शेखर चौहान ने बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक साफ देखी जा सकेगी, उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सभी का सहयोग मिला जिसके लिए वे आभारी हैं।

