कला जगत

Chhattisgarh: यू ट्यूब चैनल पर 13 दिसंबर को रिलीज होगा सतनाम मंगल भजन

संझा बिहनिया रायपुर। (Chhattisgarh) साहू किंग फिल्म्स यू ट्यूब चैनल पर 13 दिसम्बर को सतनाम मंगल भजन रिलीज होने जा रहा है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इस बारे में गीत के युवा निर्माता निर्देशक गिरधर साहू(रिंकू साहू) जी को जब पूछा गया तब उन्होंने बताया कि सद गुरु घांसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में “चल गिरौद जाबो न” भजन को बनाया गया है। (Chhattisgarh) इस गीत पर सतनामी बघवा पंथी नृत्य समूह की तरफ से वीडियो में नृत्य प्रस्तुत किया गया है, जिसमें पंकज डहरिया, बबलू बर्मन, सोम बर्मन, अमन बर्मन, संदीप भारती, राहुल भारती, प्रमोद बंजारे, सीजी सिंघम, ईश्वर बर्मन, मोहित जोशी, गुज्जर बंजारे, अनिल दिवाकर, वीरेंद्र बंजारे, दिलेंद्र कुर्रे, सरताज खान शामिल रहे।

कैमरा एवं नृत्य निर्देशन संजू तांडी जी ने सम्हाला है। इस गीत को डीजेन्द्र कुर्रे एवं वीर जांगड़े ने लिखा है एवं धुन वीर जांगड़े ने बनाई है। इसे राजन कर एवं वीर जांगड़े ने मिलकर गाया है। (Chhattisgarh) संगीत संयोजन सेवक राम यादव ने किया है। इस गीत को जेके स्टूडियो मन्दिर हसौद रायपुर में रिकॉर्ड किया है, जिसमें रिकॉर्डिंग का भार संजू भाई सम्हालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *