Chhollywood: जयेश फिल्म प्रेम युद्ध में नायक की भूमिका में आएंगे नजर, राधेय फिल्म एंटरटेनमेंट हाउस बैनर तले बन रही छत्तीसगढी फिल्म
संझा बिहनिया रायपुर। (Chhollywood) प्रेम युद्ध का विगत गुरुवार को रायगढ़ के सत्य नारायण बाबा धाम में फिल्म का मुहूर्त हुआ। इस फिल्म में नायक की भूमिका में जयेश रोमांस ,दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। इनके अपोजिट अभिनेत्री वीना सेंद्रे नजर आएँगी। मेन विलेन का किरदार बिलासपुर निवासी अजय पटेल निभाएंगे।
इस फिल्म के लिए काफी दिनों से जयेश तैयारी कर रहे थे।फिल्म में किरदार को देखते हुए अपना वजन कम व लुक भी चेंज किया है। जिसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। (Chhollywood) जयेश ने बताया कि ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है..इस फिल्म की कहानी आम छत्तीसगढ़ी फिल्मो से हटकर है । फिल्म प्रेजेंटेशन भी अच्छे लेवल पर करने की कोशिश रहेगी। फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा है।
फिल्म का फिल्मांकन रायगढ़ के हसीन वादियों में किया जाएगा। (Chhollywood) गानों का फिल्मांकन संभवतः लद्दाख और अंडमान निकोबार में किया जावेगा। फिल्म में कोरियोग्राफी चंद्रमोहन मूर्ति करेंगे |

