कला जगत

“जन्मदिन” जिसने अपनी फिल्म के नाम को अपने नाम के साथ जोड़ लिया, उस शख्स को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं – दीपक

SANJAHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पहले और जाने माने कलाकार अलीम बंशी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं , वैसे तो अलीम बंशी का जन्मदिन 15 नवंबर को है लेकिन उस दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहेगा इसलिए मैं उन्हें 1 दिन पूर्व ही बधाई दे देना चाहता हूं ,

गौरतलब है कि अलीम बंशी ने छत्तीसगढ़ की पहली वीडियो फिल्म बंशी में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसकी शूटिंग यूमेटिक कैमरे से की गई थी , तभी से अलीम ने अपने नाम के साथ बंशी शब्द जोड़ लिया, यह कहानी फिर कभी सुनाऊंगा , फिलहाल उनके दीर्घायु होने और उन्नति करने की शुभकामनाओं के साथ….हैप्पी बर्थडे अलीम भाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *