सनिमा

चैरेटी शो का आयोजन, उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी फ़िल्म दुल्हा राजा देखी,  तारीफ भी की, कहा हर छत्तीसगढ़िया को ये फ़िल्म देखनी चाहिए

संझा बिहनिया रायपुर……  निर्माता, निर्देशक व अभिनेता राज वर्मा ने आज प्रभात सिनेमा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास स्माल स्टेप फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला के लिए एक चैरेटी शो का आयोजन रखा गया था।

जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी अतिथि के रूप उपस्थित होकर फ़िल्म देखी एवं फ़िल्म को दिल से सराहा व फ़िल्म यूनिट को बधाई भी दी। फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज वर्मा ने अरुण साव का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया, यूनिट के सदस्यों कलाकारों से परिचय भी कराया
माननीय मंत्री जी ने फ़िल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारो को बधाई भी दी ! इस शुभ अवसर पर मनमोहन ठाकुर , प्रदीप शर्मा काजल सोनबेर ,सुहैल खान ,फ़िल्म डिस्ट्रिब्यूटर लक्की रंगशाही समेत राकेश मिश्रा उपस्थित रहे !

फ़िल्म के निर्माता निर्देशक, अभिनेता राज वर्मा ने बताया कि इस शो की पूरी राशि वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए अरण्य फिल्म के द्वारा दान में दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *